Google Analytics —— Meta Pixel

Blade attack in school: कोरबा स्कूल में ब्लेड से हमला, 7वीं कक्षा के छात्र ने किया क्लासमेट पर जानलेवा वार

Blade attack in school: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को स्कूल के एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर ब्लेड से हमला (Blade attack) कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना कोरबा के दादर माध्यमिक शाला की है, जहां दोपहर के रिसेस के दौरान छात्र ने दूसरे छात्र पर गले और चेहरे पर कई वार (Blade attack) किए। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों छात्र कक्षा 7वीं में पढ़ते हैं और इनके बीच पहले से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें :- lord’s test: बुमराह ने रचा इतिहास, रूट के शतक और गिल के 600 रन ने बनाया रोमांचक मुकाबला

घटना सुबह 9:35 बजे की है, जब स्कूल में रिसेस का समय था। शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि स्कूल सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ था और हमले की घटना स्कूल से सटी बांसबाड़ी नर्सरी के पास हुई। घायल छात्र को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी छात्र पहले भी पीड़ित छात्र के साथ मारपीट कर चुका है। उसने कुछ दिन पहले उसका छत्ता भी छीन लिया था। हालांकि, किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह इस हद तक जा सकता है। छात्र के हिंसक व्यवहार को लेकर स्कूल प्रशासन को पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं, लेकिन इस बार की घटना (Blade attack) ने सबको हैरान कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मानिकपुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और फरार छात्र की तलाश की जा रही है। स्कूल प्रशासन ने भी मामले में जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही है।

यह घटना (Blade attack) न सिर्फ बच्चों की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाती है, बल्कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा देती है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि छात्रों की निगरानी बढ़ाई जाए और ऐसे बच्चों की काउंसलिंग की जाए जो हिंसक प्रवृत्ति के हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!