Google Analytics —— Meta Pixel

BSF Jawan Return : सीमा पार करने पर पकड़े गए BSF जवान पीके साहू की वतन वापसी, भारत ने भी पाक रेंजर को लौटाया

BSF Jawan Return : भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। 23 अप्रैल को गलती से सीमा पार करने पर पाकिस्तान की हिरासत में पहुंचे बीएसएफ जवान पूर्णब कुमार साहू को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है। बदले में भारत ने राजस्थान में गिरफ्तार पाकिस्तानी रेंजर को पाकिस्तान को वापस कर दिया है। यह आदान-प्रदान मंगलवार 14 मई की सुबह 10:30 बजे अटारी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

यह भी पढ़ें :- Kharsia-Raipur Railway Line: खरसिया-नवा रायपुर रेल लाइन पर 35 गांवों की जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक, कलेक्टर ने अब रेलवे से मांगी जानकारी

बीएसएफ ने बयान जारी कर बताया कि जवान पीके साहू संयुक्त चेक पोस्ट, अटारी के माध्यम से भारत लौटे हैं। हैंडओवर पूरी तरह से स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कैसे पहुंचे पाकिस्तान?

पीके साहू पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी हैं और 10 अप्रैल से पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर तैनात थे। 23 अप्रैल को जीरो लाइन के पास खेतों में काम कर रहे सीमावर्ती किसानों की सहायता करते समय वह गलती से सीमा पार कर गए थे। उस समय वे ड्यूटी पर और वर्दी में थे। (BSF Jawan Return)

पाक रेंजर की गिरफ्तारी और रिहाई

वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में एक पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में घुसते हुए पकड़ा गया था। बीएसएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद, आपसी सहमति से जवानों का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया गया। (BSF Jawan Return)

पृष्ठभूमि में तनाव

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण तनाव बढ़ गया था। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद सीमाओं पर संघर्षविराम लागू किया गया। अब यह जवानों की वापसी उस प्रयास का सकारात्मक परिणाम मानी जा रही है। (BSF Jawan Return)

Back to top button
error: Content is protected !!