Google Analytics —— Meta Pixel

अब घर बनाना होगा महंगा! सीमेंट के दाम में 50 रुपये तक बढ़ोतरी की तैयारी

सोमवार से बढ़ सकते हैं रेट, 300 रुपये के पार जा सकती है एक बोरी; आम लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Cement Price Hike : प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में इजाफे की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, सीमेंट कंपनियां सोमवार से प्रति बोरी करीब 50 रुपये तक दाम बढ़ा सकती हैं। वर्तमान में जहां सीमेंट 250 से 285 रुपये के बीच बिक रहा है, वहीं बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 300 रुपये के पार जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमके सिद्दी पहलवान, 3 गोल्ड-1 सिल्वर के साथ बनी नई पहचान

चौंकाने वाली बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में प्रस्तावित है, जब मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी रहती है और बाजार में मांग भी कम हो जाती है। इसके बावजूद कीमतें बढ़ाने की तैयारी उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। (Cement Price Hike)

इससे पहले भी सीमेंट के दाम बढ़ाने को लेकर विरोध सामने आ चुका है। बृजमोहन अग्रवाल ने कंपनियों के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कीमतों पर नियंत्रण की मांग की थी।

एक बार फिर संभावित मूल्य वृद्धि से आम आदमी की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है, खासकर उन लोगों पर जो घर बनाने या निर्माण कार्य की योजना बना रहे हैं। (Cement Price Hike)

Back to top button
error: Content is protected !!