पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में 10 लोगों की मौत, 57 यात्री घायल

Bus Accident in Jammu: जम्मू-कश्मीर के कटरा में बड़ा हादसा हुआ है, जहां झज्जर कोटली के पास एक बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 57 घायल हैं। वहीं सूचना पर पहुंची CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा। ये बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें:- पानी का कोई मोल नहीं – फोन के चक्कर में बहाया लाखों लीटर पानी, अब भरेगा 53 हजार का जुर्माना…

गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। (Bus Accident in Jammu)

वहीं जम्मू के SSP चंदन कोहली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। मरने वाले सभी बिहार के लखी सराय के रहने वाले हैं। इसी परिवार के कुछ सदस्य अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड पर बस चुके हैं। (Bus Accident in Jammu)

वहीं जम्मू-कश्मीर और बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को इलाज का ध्यान रखने और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। वहीं बिहार सरकार ने भी मृतकों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। (Bus Accident in Jammu)

Related Articles

Back to top button