राजिम में होगा बस स्टैंड का निर्माण, मंत्री डहरिया ने की 2 करोड़ की घोषणा

Bus Stand in Rajim: मुख्य अतिथि मंत्री शिव कुमार डहरिया ने राजिम में बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 100 दुकान बनाएं जाएंगे। छूरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख,फिंगेश्वर के गणेशपुर में सामुदायिक भवन के लिये 15 लाख,स्कूल में शेड निर्माण के लिए 15लाख,फिंगेश्वर में मितानिन भवन के लिए 15 लाख, राजिम वार्ड 14 में मुक्ति धाम के लिए 15 लाख और वार्ड 15 में तालाब निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा की गई।
यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल से की बात, फोन पर दी बधाई
इस अवसर पर श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को 20 -20 हजार का चेक वितरण किया गया । मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 440 हितग्राहियों को 20 हजार के मान से 88 लाख रुपए का चेक वितरित किया। मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत 19 हितग्राहियों को 3 लाख 80 हजार रुपये का चेक और 652 नौनिहाल छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को 13 लाख 75 हजार 500 रुपये का चेक वितरित किया। (Bus Stand in Rajim)

सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला की विशिष्ट पहचान है। यह ऐतिहासिक स्थल है। यहां की मंदिर अद्वितीय है। जब परिवहन के उचित साधन नही थे तब लोग बैल गाड़ी से आते थे। उन्होंने यहां की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक मंदिर के संदर्भ में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है।। चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम में भगवान श्रीराम की स्थापना के लिए कार्य किये जा रहे हैं। (Bus Stand in Rajim)

भगवान श्रीराम के आशिर्वाद से राज्य विकास कर रहा। सरकार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। पैसे की कमी नही होगी। राज्य के नवनिर्माण का काम हो रहा है। हर वर्ग का विकास हो रहा है। शाशन की योजना का लाभ समाज के लोगों को मिल रहा है। न्याय योजना का लाभ सबको मिल रहा है। मार्च माह तक आखिरी किश्त मिल जाएगा। सम्मेलन को नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम रेखा सोनकर ने राजिम पुन्नी मेला का आयोजन की सराहना की। उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास से राजिम मेला का आयोजन में नयापन दिख रहा है । (Bus Stand in Rajim)
नगर पालिका परिषद गोबरा नयापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि चार सालों में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। लगातार चार साल से स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह कार्य सिर्फ मुख्यमंत्री की सोच से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओ की सोच को आगे बढ़ाने के लिए फंड और सहयोग दे रही है। भावसिंह साहू ने कहा कि क्लब के माध्यम से स्थानीय खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है। (Bus Stand in Rajim)
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, मधुबाला रात्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम रेखा सोनकर और गोबरा नवापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, भाव सिंह साहू, विकास तिवारी, आंनद मतवाले,यशवंत साहू, पदमा दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण,कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता ,अपर कलेक्टर अविनाश भोई और बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे। (Bus Stand in Rajim)



