Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Bye-Bye 2021: Google ने साल 2021 का आखिरी Doodle कुछ इस अंदाज में किया पेश

हर खास मौके पर Google अपना खास Doodle पेश करता है। आज साल 2021 का आखिरी दिन है, इस मौके पर Google ने इस साल का अपना आखिरी डूडल पेश किया है। यह डूडल साल 2021 की समाप्ती और नए साल 2022 के स्वागत को दर्शाता है। साल का आखिरी दिन नए साल के स्वागत के जश्न और बीते साल की यादों को समर्पित होता है। ऐसे में गूगल ने अपना खास एनिमेटिड डूडल कुछ इसी अंदाज में पेश किया है, जैसे ही आप गूगल सर्च पेज पर जाएंगे आपको गूगल डूडल फेयरी लाइट्स और फेस्टिवल पॉपर से सजा दिखेगा। वहीं, सर्च रिजल्ट्स में आपको साल 2021 से जुड़े कई आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े:नववर्ष 2022 : जीवन में हैं परिवार का विशेष महत्व, सिखाता हैं हमें अनुशासन : आनंद गाँधी

आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google पेज खोलंगे, तो आपको टिमटिमाता और नए साल के जश्न में डूबा शानदार Doodle नज़र आएगा। इस डूडल में गूगल के लोगो को फेयरी लाइट्स से सजाया गया है, जो कि एनिमेशन के जरिए जगमगाती नज़र आ रही हैं। इसके अलावा, गूगल के बीच में आपको एक पॉपर दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप गूगल सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर 31 दिसंबर 2021 यानी आज की तारीख दिखाई देगी। इसके अलावा, पेज पर New Year’s Eve से जुड़े कई लेख व आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े:सरकारी नौकरी : 20,000 पदों पर भर्ती के रास्ते खुले, CM गहलोत ने बेरोजगारों को दिया नए साल का तोहफा

केवल इतना ही नहीं जैसे ही आप डूडल पर क्लिक करके इस पेज पर आएंगे, तो आपको पूरे पेज पर पॉपर गिरते नज़र आएंगे जोकि इस खास दिन के सेलिब्रेशन का प्रतीक है।

Back to top button
error: Content is protected !!