Gujarat New Cabinet Ministers : गुजरात में ‘कैबिनेट 3.0’ की एंट्री -भूपेंद्र पटेल ने बनाई नई टीम, हर्ष संघवी को डिप्टी CM की जिम्मेदारी
Gujarat New Cabinet Ministers : गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का आज गठन हो गया। हर्ष संघवी ने सबसे पहले शपथ लेकर उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद संभाला। उनके बाद जीतूभाई वाघाणी और पुरुषोत्तम सोलंकी समेत अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- Bihar Elections 2025 : कांग्रेस में टिकट का बाजार गर्म! BJP ने भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव पर साधा निशाना
इससे पहले मुख्यमंत्री पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपी थी। इस नई कैबिनेट में 25 मंत्री शामिल किए गए हैं।
भूपेंद्र पटेल कैबिनेट 3.0 : मंत्री सूची
- प्रफुल्ल पैंसेरिया
- कुँवरजीभाई बावलिया
- ऋषिकेश पटेल
- कनु देसाई
- पुरुषोत्तम सोलंकी
- हर्ष संघवी
- प्रद्युम्न वाज
- नरेश पटेल
- पी.सी. बरंडा
- अर्जुन मोढवाडिया
- कांति अमृतिया
- कौशिक वेकारिया
- दर्शनाबेन वाघेला
- जीतूभाई वाघाणी
- रिवाबा जडेजा
- डॉ. जयराम गामित
- त्रिकमभाई छंगा
- ईश्वरसिंह पटेल
- मनीषा वकील
- प्रवीण माली
- स्वरूपजी ठाकोर
- संजयसिंह महीडा
- कमलेश पटेल
- रमन सोलंकी
- रमेश कटारा
कैबिनेट में बदलाव की वजह
गुजरात मंत्रिमंडल में बदलाव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार, जनता में सरकार के प्रति असंतोष नहीं है, लेकिन कुछ मंत्रियों की ग्राउंड रिपोर्ट कमजोर बताई जा रही थी।
इसके अलावा आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और संगठन में नए चेहरों को अवसर देने की रणनीति भी इस फेरबदल की बड़ी वजह मानी जा रही है। जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उन्हें संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
PM मोदी और अमित शाह के साथ हुई थी अहम बैठक
कैबिनेट के गठन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात भाजपा नेतृत्व के साथ लंबी बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कैबिनेट विस्तार और संगठन में संतुलन को लेकर चर्चा हुई थी।
प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया था कि नए मंत्री जनसंपर्क पर फोकस करें और शपथ के बाद जनता के साथ त्योहारों के अवसर पर सीधे संवाद स्थापित करें।
पृष्ठभूमि
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह उनकी तीसरी कैबिनेट संरचना (Cabinet 3.0) है, जिसमें युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी पर भी जोर दिया गया है।



