CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: इन 5 तरीकों से तुरंत चेक करें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी (CBSE 10th Result 2026 Declared) कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
यह भी पढ़े :- साय सरकार की योजना का असर: हमेश्वरी राठौर बनीं ‘लखपति दीदी’, बदली जिंदगी
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए
छात्र results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
DigiLocker ऐप/वेबसाइट
DigiLocker पर लॉगिन कर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं।
UMANG ऐप के जरिए
UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध है।
SMS सेवा (यदि उपलब्ध हो)
CBSE द्वारा जारी फॉर्मेट में SMS भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।
स्कूल से संपर्क करके
छात्र अपने संबंधित स्कूल से भी रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
स्टेप 1: results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5: भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें
महत्वपूर्ण सूचना:
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होती है। मूल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से बाद में प्राप्त होगी। (CBSE 10th Result 2026 Declared)



