CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन का पोर्टल हुआ लाइव, 6 जून तक कर सकेंगे आवेदन
अंक सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की कॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए शुरू हुई प्रक्रिया
CBSE Re-Evaluation : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन (CBSE Re-Evaluation) प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों के तहत आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंक सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 निर्धारित की गई है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
इन सेवाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र निम्नलिखित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं—
- अंकों का सत्यापन (Verification of Marks)
- उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करना
- विशिष्ट प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का अनुरोध
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
री-इवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने हेतु छात्र निम्न प्रक्रिया अपनाएं—
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Post Result Activities’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
- वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन में से संबंधित विकल्प का चयन करें।
- विषय और आवश्यक विवरण भरें।
- री-इवैल्यूएशन के लिए संबंधित प्रश्नों के नंबर चुनें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन जमा कर पुष्टि रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
यह रहेगा शुल्क
सीबीएसई द्वारा निर्धारित शुल्क इस प्रकार है—
- उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए: ₹100 प्रति विषय
- अंकों के सत्यापन के लिए: ₹100 प्रति विषय
- री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग के लिए: ₹25 प्रति प्रश्न
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया निर्धारित चरणों के अनुसार पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें। (CBSE Re-Evaluation)
यहां वीडियो में देखें कैसे करें अप्लाई



