भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए राजी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की पहल

Ceasefire Between India Pakistan: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई।  

यह भी पढ़ें:- एक सफल अधिकारी वही होता है, जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुंचता है: CM साय

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। डार ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। (Ceasefire Between India Pakistan)

12 मई को 12 बजे तक सीजफायर 

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे। (Ceasefire Between India Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!