CG Beverages Corporation : मुख्यमंत्री साय ने श्रीनिवास मद्दी को दी शुभकामनाएं, कहा- अनुभव से मजबूत होगा बेवरेजेस कॉर्पोरेशन

CG Beverages Corporation : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें :- CM साय ने PM मोदी से की बोधघाट और इंद्रावती-महानदी परियोजनाओं पर चर्चा, बस्तर में 7 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का रास्ता खुलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनिवास मद्दी लंबे समय से सामाजिक रूप से सक्रिय हैं और उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है। उन्हें पूर्व में वन विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था, जहां उन्होंने बेहतर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका अनुभव बेवरेजेस कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा। (CG Beverages Corporation)
मुख्यमंत्री साय ने सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ वहां अधोसंरचना, पर्यटन और पशुपालन के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। हाल ही में शुरू की गई दुधारू पशु योजना का लाभ आदिवासी परिवारों को मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
श्री साय ने बताया कि हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान इंद्रावती और महानदी को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना और बस्तर की सिंचाई योजनाओं पर चर्चा हुई। (CG Beverages Corporation)
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी श्री मद्दी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके अनुभव से निगम को लाभ होगा। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, निगम-मंडल अध्यक्ष, अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे। (CG Beverages Corporation)
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान, शराब घोटाले पर कांग्रेस पर कसा तंज



