CG Politics : सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ी विधायकी, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
CG Politics : भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मौलश्री स्थित निवास कार्यालय में विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का चुनाव लड़वाया था। वहीं चुनाव में बृजमोहन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। जिसके बाद अब विधायक के पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी भी वे शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।
यह भी पढ़े :- दार्जिलिंग हादसे को लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पढ़ें पूरी खबर
दरअसल 24 जून को लोकसभा सत्र शुरू हो रही हैं। जिसमें सांसद पद की शपथ लेने से पहले उन्हें अपने विधायक के पद से इस्तीफा देन पड़ता हैं।
उल्लेखनीय है कि, तीन दिन पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि, मुझे मंत्री और सांसद में क्या रहना है पार्टी तय करेगी। अभी तो मैं छह महीने मंत्री रह सकता हूं। आगे जो भी फैसला होगा, वो पार्टी के निर्देश के अनुसार होगा। मुख्यमंत्री जिस दिन कहेंगे, उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। (CG Politics)
जाने सांसद बृजमोहन का राजनीतिक सफर
बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था. काॅमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी की डिग्री भी ली है. साल 1986 में इनकी शादी सरिता देवी अग्रवाल से हुई. इनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं. वे मध्यप्रदेश से बंटवारे से पूर्व भी मंत्री का पद संभाल चुके हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है. बृजमोहन ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी. वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से वे 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में विधायक चुने गए। (CG Politics)



