CGPSC Results 2024: टॉप-10 में 8 लड़कों का कब्जा, सिर्फ 2 लड़कियां शामिल, पूरी टॉपर लिस्ट देखें

CGPSC Results 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार टॉप-10 में पुरुष अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला है। कुल 10 में से 8 स्थान पुरुष उम्मीदवारों ने हासिल किए, जबकि 2 स्थान महिला अभ्यर्थियों के हिस्से आए।
यह भी पढ़े ;- हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी के आवेदन पर हंगामा, राजनांदगांव में मचा बवाल
पहले स्थान पर देवेश प्रसाद साहू, सताक्षी पांडेय छठे नंबर पर
जारी समेकित मेरिट लिस्ट के अनुसार, दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिला अभ्यर्थियों में सताक्षी पांडेय छठे स्थान पर और सृष्टि गुप्ता आठवें स्थान पर रहीं।
CGPSC 2024 टॉप-10 टॉपर लिस्ट
1️⃣ देवेश प्रसाद साहू – प्रथम स्थान
2️⃣ स्वप्निल वर्मा – द्वितीय स्थान
3️⃣ यशवंत देवांगन – तृतीय स्थान
4️⃣ पोलेश्वर साहू – चौथा स्थान
5️⃣ पारस शर्मा – पाँचवाँ स्थान
6️⃣ सताक्षी पांडेय – छठा स्थान
7️⃣ अंकुश बनर्जी – सातवाँ स्थान
8️⃣ सृष्टि गुप्ता – आठवाँ स्थान
9️⃣ प्रशांत वर्मा – नौवाँ स्थान
🔟 सागर वर्मा – दसवाँ स्थान
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
आयोग के अनुसार- जिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में 23% या उससे अधिक, लेकिन 33% से कम अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें सिर्फ संबंधित आरक्षित पदों के आबंटन के लिए ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
पद आबंटन (Allotment) की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयन सूची (Final Selection List) अलग से जारी की जाएगी।
ऐसे देखें CGPSC Result 2024
अभ्यर्थी पूर्ण मेरिट लिस्ट, अंक तालिका और अन्य दस्तावेज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:- psc.cg.gov.in



