Google Analytics —— Meta Pixel

CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल पर 250 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, EOW ने दाखिल किया 8वां पूरक चालान

CG Liquor Scam : बहुचर्चित CG Liquor Scam मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत में 3800 पन्नों का आठवां पूरक चालान पेश किया है।

यह भी पढ़े :- RAIPUR NEWS : जिला पंचायत सामान्य सभा का बहिष्कार,15वें वित्त की राशि रोके जाने पर फूटा जनप्रतिनिधियों का आक्रोश

चार्जशीट में दावा किया गया है कि शराब घोटाले के जरिए चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपये तक की अवैध रकम मिली। EOW के अनुसार यह जानकारी सौम्या, अरुणपति, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट्स के विश्लेषण से सामने आई।

चार्जशीट में प्रमुख बिंदु

व्हाट्सऐप चैट्स में अवैध उगाही, रकम के बंटवारे और सिंडिकेट संचालन के संकेत मिले।

  • शराब कारोबार से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से अवैध वसूली की गई।
  • EOW का दावा है कि इस सिंडिकेट से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा चैतन्य बघेल तक पहुंचा।

मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर केंद्रीय एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं, जिसमें हाल ही में ED ने दो हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां भी की हैं।

पिछली कार्रवाई

3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में ED ने 15 सितंबर को चैतन्य बघेल के खिलाफ 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। (CG Liquor Scam)

राजनीतिक प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर इस घोटाले में फंसाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!