CG Board Exam Time Table 2025: : छत्तीसगढ़ 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

CG Board Exam Time Table 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेंगी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुंचे लाभ: मुख्यमंत्री साय
मंडल जल्द ही विषयवार विस्तृत टाइम-टेबल (CG Board Exam Time Table 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी तैयारी को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा सकें। परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश का समय पहले ही निर्धारित किया जाएगा।
माशिम ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्ययन करें और किसी तरह की अफवाहों से बचें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों में तैयारियों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। (CG Board Exam Time Table 2025)



