Google Analytics —— Meta Pixel

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित कार ने ली 4 जानें, 3 घायल

Thane Road Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां के अंबरनाथ शहर में शाम 6:42 बजे कार चला रहे एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कई वाहनों से टकरा गई और फ्लाईओवर पर ही पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फ्लाईओवर पर भारी भीड़ और दोनों दिशाओं में वाहनों की लगातार आवाजाही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने अचानक संतुलन खो दिया। इसके बाद सामने से आ रहे दो टू-व्हीलर समेत 4-5 वाहनों को जोरदार टक्कर मारा।

यह भी पढ़ें:- CG Board Exam Time Table 2025: : छत्तीसगढ़ 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

टक्कर के बाद कार पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार कई फीट हवा में उछलकर फ्लाईओवर के दूसरी तरफ नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि नीचे सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों को कोई चोट नहीं आई। टक्कर के बाद फ्लाईओवर और नीचे सड़क दोनों जगह लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। (Thane Road Accident)

हादसे में ड्राइवर की भी मौत

डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक कार ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ड्राइवर की भी टक्कर के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि बदलते जीवनशैली के चलते हार्ट अटैक आम हो गई है। लोग डांस करते, खेलते हुए और जीम करते हुए भी मौत के मुंह में समा रहे हैं। कोरोना महमारी के बाद ऐसी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब किसी भी उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। (Thane Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!