Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारी निलंबित, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh के बस्तर जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. जिसमें 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. यह निलंबन कार्रवाई कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश पर की गई है दरअसल, हाल ही में बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर विकास खंड का दौरा किया था. जिसके बाद कलेक्टर ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े :- Union Budget 2024 LIVE: बिहार-आंध्र के लिए खुला खजाना, रोजगार में होगी वृद्धि, जानिए वित्त मंत्री के बजट भाषण की अहम बातें

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए बस्तर ब्लॉक के 4 सहायक ग्रेड और 1 सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही बस्तर, तोकापाल और बास्तानार के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) को मूल संस्था भेजने के निर्देश भी दे दिए हैं. शासन के निर्देश के तहत गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे (ABEO) पर यह कार्रवाई की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!