Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Traffic Advisory : छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव कल, रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट मैप

Raipur Traffic Advisory : 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के आने वाले कार्यक्रताओं के वाहनों के पार्किंग हेतु पण्डरी पुराना बस स्टैण्ड को निर्धारित किया गया है। अतः उपरोक्त कार्यक्रम में सामिल होने वाले कार्यकर्ता निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है। (Raipur Traffic Advisory)

Raipur Traffic Advisory
Raipur Traffic Advisory

बिलासपुर की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:  भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

यह भी पढ़े :- Union Budget 2024 LIVE: बिहार-आंध्र के लिए खुला खजाना, रोजगार में होगी वृद्धि, जानिए वित्त मंत्री के बजट भाषण की अहम बातें

दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:  टाटीबंध चौक से जी.ई. रोड होकर कलेक्टोरेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग के किनारे ऑक्सिजोन रोड होकर खालसा स्कूल से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:  बोरियाकला के पास से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर पण्डरी एक्सप्रेस वे के नीचे से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

महासमुंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग: तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

बलौदा बाजार की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:  सेमरिया डीपीएस स्कूल के सामने नहर मार्ग से नरदहा, बाराडेरा होकर पिरदा चौक रिंग रोड नम्बर-3, राजू ढ़ाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। (Raipur Traffic Advisory )

Back to top button
error: Content is protected !!