Chhattisgarh Biodiversity News : छत्तीसगढ़ के उदंती में जैव विविधता की ऐतिहासिक खोज, कैमरे में कैद हुआ रहस्यमयी ‘वॉटर टाइगर’

Chhattisgarh Biodiversity News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। पहली बार ‘जलीय बाघ’ के नाम से मशहूर यूरेशियन ओटर (Eurasian Otter) कैमरा ट्रैप में कैद हुआ है। वर्षों से केवल किवदंतियों और संदिग्ध निशानों के आधार पर इसकी मौजूदगी की चर्चा होती रही थी, लेकिन अब इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की टीम को मिली है, जो बीते तीन वर्षों से इस रहस्यमयी जीव की खोज में लगी थी।
यह भी पढ़ें :- Sushasan Tihar 2025 : मुख्यमंत्री साय का अछोटी में अचानक दौरा, महतारी सदन का लिया जायजा
जंगल के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और मजबूत खाद्य श्रृंखला का संकेत
वन मंडल अधिकारी (DFO) वरुण जैन के अनुसार, यूरेशियन ओटर की मौजूदगी जंगल के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और मजबूत खाद्य श्रृंखला का संकेत है। यह जीव आमतौर पर स्वच्छ जल स्रोतों और संतुलित पर्यावरण वाले इलाकों में पाया जाता है। इस खोज को छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के लिए जैव विविधता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। (Chhattisgarh Biodiversity News)
इस मिशन की शुरुआत पीसीसीएफ सुधीर अग्रवाल की अनुमति से हुई। जैव विविधता बोर्ड के सचिव राजेश चंदेले और पीसीसीएफ अरुण पांडेय के सहयोग से यह अभियान आगे बढ़ा। वन विभाग के अधिकारियों—डीएफओ वरुण जैन, एसीएफ जगदीश दर्रो, रेंजर ठाकुर और डिप्टी रेंजर नाग के मार्गदर्शन में कैमरा ट्रैप लगाए गए। (Chhattisgarh Biodiversity News)
वहीं, वैज्ञानिकों की टीम में जूलॉजिस्ट निधि सिंह, बॉटनिस्ट दिनेश कुमार, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. वाय.के. सोना, पक्षी विज्ञानी सर्वज्ञा सिंह, जनविज्ञानी विश्वास मेश्राम और प्राचार्य फ्रैंक अगस्टिन नंद जैसे विशेषज्ञ शामिल थे। उनकी लगातार मेहनत ने इस रहस्य से पर्दा हटाया।
अब ओटर संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की योजना है। मरवाही और कोरबा के बाद अब गरियाबंद के जंगल भी ‘जलीय बाघ’ की नई शरणस्थली बन गए हैं। (Chhattisgarh Biodiversity News)



