छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के साथ ये 6 बड़े वादे पूरी करेगी BJP, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh BJP Promise: छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों बाद नई सरकार का गठन हो जाएगा। वहीं प्रदेश में नई सरकार बनते ही भाजपा 6 बड़े वादों को पूरा करेगी। इन कामों को तत्काल प्रभाव से किए जाएंगे। ये सभी काम लगभग दिसंबर में ही हो जाएंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 12 दिसंबर को प्रदेश का नया मुखिया शपथ ले लेगा। इसके बाद भाजपा अपने वादों को पूरा करने में जुट जाएगी। भाजपा सरकार का पहला सबसे बड़ा कार्यक्रम अटल बि​हारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तौर पर होगा। इस दिन 2017 और 2018 में किसानों को नहीं मिल पाई धान के बोनस की राशि जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री फेस को लेकर आज हो सकता है फैसला, दिल्ली में BJP संसदीय दल की बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, लेकिन नई सरकार आते ही 6 काम तुरंत होंगे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भाजपा सरकार के अंतिम दो साल के बकाया धान बोनस 2400 करोड़ रुपए को जारी किया जाएगा। इसमें 2016-17 में 58 लाख टन और 2017-18 में 62 लाख टन पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। गौठान जैसे घोटाले की भी जांच होगी। पूर्व CM रमन ने कहा कि नई सरकार सबसे पहले बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने का काम करेगी। इसकी शुरुआत हो गई है, जहां-जहां अतिक्रमण है बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। रमन ने बताया कि सभी SP को भी बोल दिया गया है कि अपराध पर लगाम लगाएं। (Chhattisgarh BJP Promise)

छत्तीसगढ़ में BJP ने चुनाव के दौरान PM आवास के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। इसे लेकर पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि सरकार आते ही सबसे पहले 18 लाख गरीबों को मकान देंगे। इसके लिए पहले सर्वे किए जा चुके हैं। राज्यांश तत्काल जारी किया जाएगा। नई सरकार के आते ही PSC घाेटाले की जांच CBI को सौंपी जाएगी। संबंधित दस्तावेज भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा कर रखे हैं। रमन ने कहा कि एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा, गलत नियुक्तियों को भी रद्द किया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में ही महतारी वंदन योजना को शुरू किया जाएगा। खाते में सीधी राशि जाए, ये सुनिश्चित किया जाएगा, जिन्होंने फार्म भरे हैं और वे पात्र हैं उन्हें हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे। (Chhattisgarh BJP Promise)

Related Articles

Back to top button