Trending

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री फेस को लेकर आज हो सकता है फैसला, दिल्ली में BJP संसदीय दल की बैठक

Chhattisgarh New CM Face: छत्तीसगढ़ में BJP ने 5 साल बाद फिर से सत्ता में वापसी कर ली है। इस बीच मुख्यमंत्री फेस को लेकर जल्द फैसला हो सकता है। दिल्ली में आज यानी गुरुवार को BJP संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ समेत तीनों राज्यों में जीत हासिल करने पर PM मोदी को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सीएम चेहरे को लेकर चर्चा हो सकती है। रमन सिंह ने भी एक दिन पहले कहा था कि 3 दिन में फैसला हो जाएगा। इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों ने अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें:- विधायक राजेश मूणत ने सुरक्षा लौटायी, बोले- मेरे कार्यकर्ता कर सकते हैं मेरी सुरक्षा

वहीं रेणुका सिंह भी दिल्ली पहुंच गई हैं। इस्तीफे की बात को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करेंगे। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था। इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि आज 8 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है। (Chhattisgarh New CM Face)

मुख्यमंत्री के लिए रेस में ये हैं नाम

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए पूर्व CM रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ​​​केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें से किसी एक को ही छत्तीसगढ़ का मुखिया बनाया जा सकता है।

इधर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने छठवीं विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांचवी विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं 2018 में निर्वाचित विधायकों की विधायकी भी खत्म हो गई है। हारे हुए विधायक अब पूर्व की श्रेणी में आ गए हैं। ऐसे में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। (Chhattisgarh New CM Face)

Back to top button