लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जनता हमारे साथ: पूर्व CM रमन सिंह

Chhattisgarh BJP Protest: पूर्व CM रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समूचा बस्तर खून से लथपथ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब इस कांग्रेसी शासन के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसने कोई काम नहीं किया। जन घोषणा पत्र की सारे घोषणाएं कचरे की टोकरी में डाल दी गई हैं और जब कांग्रेस को अपनी हार का भय सता रहा है तो लोकतंत्र को दबाकर तानाशाही तरीके से सत्ता बचाए रखना चाहती है। लेकिन जनता के साथ खड़ी भाजपा इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी।

यह भी पढ़ें:- महाशिवरात्रि पर राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन, जुटेंगे लाखों की भीड़

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 में मठपुरैना के पास चक्का जाम आंदोलन में भागीदारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कोई उपलब्धि नहीं है। सवा 4 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए अपनी विफलताओं के कारण सुनिश्चित हार के डर से तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। बस्तर में हमारे चार साथियों की हत्या इसी षड्यंत्र का एक हिस्सा है। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से हर साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भूपेश बघेल की सरकार कितने भी षड्यंत्र करे लेकिन लोकतंत्र के रखवाले भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। (Chhattisgarh BJP Protest)

 

भाजपा मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद में चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह डबल स्टैंडर्ड की सरकार है जो अपने दुख को दुख और भारतीय जनता पार्टी के दुख को कहानी समझती है। टाटीबंध में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने  आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र सामने आ रहा है। सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध बेहद जरूरी है। आज का चक्का जाम कांग्रेस की साजिशों के खिलाफ हुंकार है। (Chhattisgarh BJP Protest)

चक्काजाम के दौरान कटोरा तालाब कपूर चौक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी कार जबरदस्ती भाजपा कार्यकर्ताओं का घेरा तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाकाम कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रखर विरोध के आगे मोहन मरकाम  को लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी और झूमा झटकी की।

प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक स्थानों में हुए चक्काजाम में  दुर्ग में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रामानुजगंज में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, ,कुम्हारी में सांसद विजय बघेल,कुरूद में भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, बिलासपुर में धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कवर्धा में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, रायगढ़ में ओपी चौधरी,  भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, बलौदाबाजार में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर कुनकुरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पत्थलगांव में सांसद गोमती साय और धमतरी में सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद रहे। (Chhattisgarh BJP Protest)

राजनांदगांव में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधायक रंजना साहू,  पूर्व मंत्री राजेश मूणत,  नीलू शर्मा, खूबचंद पारख, नंदे साहू, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, जयंती पटेल, अभिनेष कश्यप, श्रीचंद सुन्दरानी, नरेश गुप्ता, नंदन जैन, दीपक म्हस्के, किशोर महानंद, सरगुजा में कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, रायमुनी चंपा देवी पावले, यशवंत जैन,  संदीप शर्मा, अशोक बजाज संयोगिता सिह जूदेव, किरण बघेल, रामकुमार भट्ट,अमित साहू समेत भाजपा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 से अधिक स्थानों में हजारों की संख्या में आंदोलन में शामिल होकर चक्काजाम किया। (Chhattisgarh BJP Protest)

Related Articles

Back to top button