Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh BJP : बीजेपी ने महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों के उम्मीदवारों की जारी की सूची, देंखे पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी निकाय चुनावों के लिए मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 10 नगर निगमों के लिए घोषित मेयर उम्मीदवारों में रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़े :- 76th Republic Day : सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री साय

महिलाओं को प्राथमिकता, 5 पुरुष और 5 महिलाएं बनीं प्रत्याशी

पार्टी ने समान प्रतिनिधित्व के तहत 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि अनमोल न्यूज24 ने रायपुर नगर निगम से श्रीमती मीनल चौबे व राजनांदगांव से मधुसूदन यादव के नाम की पहले से ही संभावना जताई थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से फाइनल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- 76वां गणतंत्र दिवस : राज्यपाल डेका ने रायपुर में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

47 नगर पालिका अध्यक्षों के नाम भी घोषित

भाजपा ने 47 नगर पालिका अध्यक्षों के उम्मीदवारों की भी घोषणा की है। इन नामों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किया। हालांकि, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 24 घंटे के भीतर बदल दिया गया। अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह अब रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। (Chhattisgarh: Nikay Chunav)

सूत्रों के अनुसार, रिखीराम यादव का नाम पहले पैनल में था, लेकिन पार्टी ने प्रशांत मानिकपुरी का नाम घोषित किया था। संघ की नाराजगी के बाद पार्टी ने यह बदलाव किया। (Chhattisgarh Nikay Chunav)

BJP List

 

 

 

देंखे पुरी लिस्ट

निगम
निगम
 नगर पालिका
नगर पालिका

Back to top button
error: Content is protected !!