Chhattisgarh CM Review News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस

Chhattisgarh CM Review News : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में समीक्षा बैठक में कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन डाक्यूमेंट को लक्ष्य मानते हुए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि यह रोडमैप सिर्फ दस्तावेज नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा है।
यह भी पढ़ें :- School Rationalization Chhattisgarh : शिक्षा विभाग ने कहा- हजारों स्कूल बंद होने की बात भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं का समाधान लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने देरी से न्याय को “न्याय न मिलने” के समान बताते हुए राजस्व त्रुटियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से अधिक सतर्कता की अपेक्षा की। डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और समय प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय तहसीलदारों वाले क्षेत्रों में लंबित प्रकरण कम रहते हैं। (Chhattisgarh CM Review News)
मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आवास और जल जीवन मिशन पर फोकस करने को कहा। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। साथ ही रायपुर व धमतरी में पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने की बात कही। (Chhattisgarh CM Review News)
शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में डीईओ की मेहनत से परीक्षा परिणाम बेहतर हुए, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की। धमतरी और रायपुर में खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर बल दिया गया। (Chhattisgarh CM Review News)
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कठिनाइयों को साझा करें ताकि राज्य स्तर से समाधान मिल सके। साथ ही, अच्छे कार्यों के लिए सम्मान और लापरवाही पर सख्ती बरती जाएगी।



