Chhattisgarh coronavirus update : रायपुर में मिला कोरोना का नया मामला: बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाला मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Chhattisgarh coronavirus update : देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नया मामला सामने आया है। शुक्रवार को 41 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह मरीज सर्दी–खांसी की शिकायत के साथ रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ें :- Sex Racket Durg : दुर्ग में 63 वर्षीय महिला घर में चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने ग्राहक बनकर की छापेमारी, 3 गिरफ्तार
मरीज की पहचान लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी के रूप में हुई है। उसकी अभी तक कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस केस की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन और राज्य के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।
फिलहाल मरीज को निजी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि मरीज को कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 है या नहीं। इसकी पुष्टि अगली जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट के बाद की जाएगी। (Chhattisgarh coronavirus update)
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। उनके परिजनों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। एहतियातन मरीज के निवास क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
राज्य शासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें, मास्क का उपयोग करें और यदि किसी में लक्षण नजर आएं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। (Chhattisgarh coronavirus update)
इस बीच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमला कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों से कहा गया है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें। (Chhattisgarh coronavirus update)



