Chhattisgarh : चलती कार में लगी आग, भागने का भी नही मिल सका मौका, लोगों की आंखो के सामने जिंदा जल गया शिक्षक
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरबा जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से उसमें सवार शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक रायगढ़ जिले में पदस्थ था। रविवार को वह अपनी कार से पसरखेज गांव की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि कार में एक आग फैलने से शिक्षक उसमें फंस गया और उसकी जलने से मौत हो गई है।
कार में आग लगने और शिक्षक के जलने का यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक का नाम जगतराम बेहरा है। यह रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि जगत राम रविवार को अपनी कार से छाल की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ था। उस दौरान उसकी कार में अचानक आग लग गई और उसकी मौत हो गई है।
यह भी पढ़े :- YSRCP MLA Slap Voter : विधायक ने पोलिंग बूथ पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, वोटर ने भी जड़ा जोरदार तमाचा, फिर …
वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पसरखेज गांव से कुछ दूर आगे लुदुखेत चचिया के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। जब तक शिक्षण जगत राम कुछ समझ पाता तब तक आग ने कार को पूरा अपने काबू में ले लिया। बताया जा रही कि कार का सेंटर लॉक बंद हो जाने के कारण शिक्षक अंदर फंस गया था। काफी प्रयास करने के बाद भी वह बाहर नहीं निकल पाया। जिस वजह से शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। कार में लगी आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय ग्रामीण चाहकर भी कार के अंदर फंसे शिक्षक को बचा नहीं सके। वही आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुड़ गई है। (Chhattisgarh )



