Chhattisgarh : धान के त्वरित निराकरण पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की अहम बैठक, चावल जमा करने की अंतिम तारीख 5 जुलाई तक बढ़ी

Chhattisgarh : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :- लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान: आपातकाल स्मृति दिवस पर सीएम देव साय ने कहा- लोकतंत्र जीवन जीने की पद्धति
मुख्य निर्णय व बिंदु
-
धान जमा की नई समय-सीमा:
खरीफ वर्ष 2023-24 में शेष चावल जमा करने की अंतिम तारीख अब 5 जुलाई 2025 होगी। -
प्राइस मेचिंग व भुगतान की समय-सीमा:
जिन निविदाकारों ने सुरक्षा निधि या MVP समय-सीमा में जमा नहीं किया है, उन्हें अब 15 जुलाई 2025 तक का मौका मिलेगा। -
अतिशेष धान की नीलामी:
35 लाख मीट्रिक टन अतिशेष धान में से 18.91 लाख मीट्रिक टन का निराकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। -
प्राइस मेचिंग की सुविधा:
एम-जंक्शन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत निविदाकारों को निर्धारित दरों पर धान खरीदने का विकल्प। -
शेष स्टॉक्स:
अभी भी 12.57 लाख मीट्रिक टन धान का निराकरण शेष है। उठाव तेज करने अधिकारियों को निर्देश। -
तकनीकी समिति का गठन:
तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक (विपणन) की अध्यक्षता में समिति गठित। -
केंद्र से अनुरोध:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री से केंद्रीय पूल में चावल जमा लक्ष्य को 70 लाख मीट्रिक टन से अधिक करने का अनुरोध किया है। -
मिलर्स का समर्थन:
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन ने फैसलों का स्वागत करते हुए खाद्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्राइस मेचिंग के दौरान मिलरों एवं क्रेताओं को आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन हेतु महाप्रबंधक (विपणन) की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति का गठन भी किया गया है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में बताया गया कि इसी अनुक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा केंद्रीय खाद्य मंत्री से भेंट कर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान में से केंद्रीय पूल में चावल जमा करने का लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन से अधिक बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। इस पर भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के हित में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन प्रदान किया गया है। (Chhattisgarh )
बैठक में खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले, वित्त सचिव मुकेश बंसल, उद्योग सचिव रजत कुमार, संचालक खाद्य, प्रबंध संचालक मार्कफेड तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। (Chhattisgarh )



