Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : अनियमितता पर सीएमओ निलंबित, इन कार्यों में की थी गड़बड़ी

Chhattisgarh News : राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

यह भी पढ़े :- Naxal Encounter News : छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 300 जवानों ने घेरा जंगल

निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- HMPV Virus China : चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप तेज, ज्यादातर बच्चे आ रहे चपेट में, कोरोना जैसे हैं लक्षण, मचा हड़कंप

मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!