BJP Loksabha Candidate list : BJP ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदावरों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम का ऐलान

BJP Loksabha Candidate list : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जबकि 50 से कम उम्र के 47 युवाओं को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

भाजपा की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम शामिल है। भाजपा की पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा 34 मंत्रियों के भी नाम है। लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी पर एक बार फिर से भाजपा ने दांव लगाया है। (BJP Loksabha Candidate list)

किसे-कहां से मिला टिकट

मध्य प्रदेश की लिस्ट
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
गुना- ज्योदिरादित्य सिन्धिया
सागर- लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वी.डी. शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश की लिस्ट
सरगुजा- चिंतामणी महराज
रायगढ़-राधेश्‍याम राठिया
जांजगीर-चांपा – कमलेश जांगड़े
कोरबा- सरोज पांडेय
बिलासपुर- तोखन साहू
राजनांदगांव- संतोष पांडेय
दुर्ग- विजय बघेल
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंंद- रुप कुमारी चौधरी
बस्‍तर- महेश कश्‍यप
कांकेर- भोजराज नाग

उत्तर प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार
बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुज्ज़फ़रनगर से संजीव बालियान
गौतम बुद्ध नगर से महेंद्र शर्मा,
मथुरा से हेमा मालिनी
आगरा से एसपीएस बघेल
फ़तेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
खीरी से अजय मिश्रा टेनी
सीतापुर से राजेश वर्मा
हरदोई से जयप्रकाश रावत
उन्नाव से साक्षी महाराज
लखनऊ से राजनाथ सिंह
अमेठी से स्मृति ईरानी
कन्नौज से सुब्रत पाठक
अकबरपुर से देवेंद्र भोले
झाँसी से अनुराग शर्मा
हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बाँदा से आरके पटेल
बाराबंकी से उपेन्द्र रावत और फ़ैज़ाबाद से लल्लू सिंह

झारखंड की लिस्ट
गोड्डा से निशिकांत दुबे
रांची से संजय सेठ
जमशेदपुर से विद्युत् महतो
खूंटी से अर्जुन मुंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम 

गुजरात की लिस्ट
गांधीनगर से अमित शाह
राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला
पोरबंदर से मनसुख मंडाविया
पंचमहल से राजपाल सिंह महेंद्रसिंह यादव
दाहोद से जसवंत सिंह
भरुच से मनसुख भाई वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल

राजस्थान की लिस्ट
बीकानेर से अर्जुन मेघवाल
अलवर से भूपेंद्र यादव
भरतपुर से रामस्वरूप कोली
नागौर से ज्योति मिर्धा
जोधपुर से गजेंद्र शेखावत
बाड़मेर से कैलाश चौधरी
उदयपुर से मन्नालाल रावत,
बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय, कोटा से ओम बिरला और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह

 

 

 

Related Articles

Back to top button