CG BJP Candidate List: BJP ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा के सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में इस बार 2 सांसदों को रिपीट किया गया है, जिसमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनांदगांव से संतोष पांडेय शामिल हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज, कोरबा से सरोज पांडे, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना के सरकारी आंकड़ों पर सवाल, PCC चीफ दीपक बैज ने बताया झूठा
बता दें कि दुर्ग से सांसद विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा चुनाव में चुनौती दी थी। हालांकि वे हार गए थे, लेकिन बड़ी टक्कर दी थी। इसी तरह राजनांदगांव में संतोष पांडेय को रिपीट किया गया है। उन्होंने बस्तर में धर्मांतरण पर काम किया, जिसके कारण उन्हें फिर से मौका मिला है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज की है। 2018 में पूरे रायपुर की सीटें कांग्रेस के हाथ में आई थी तो शहर से बृजमोहन अग्रवाल ही इकलौते भाजपा विधायक बने थे। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समाज का जातिगत समीकरण भी भाजपा नजरअंदाज नहीं कर सकती है। (CG BJP Candidate List)
देखें पूरी लिस्ट
श्री @vijaybaghelcg जी को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/5OIiARG2k7
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
सुश्री @SarojPandeyBJP जी को कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/m1loSLHvvy
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
श्री @brijmohan_ag जी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/Ofv59jdUPI
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। रायपुर संभाग के भौगोलिक समीकरण के हिसाब से बृजमोहन अग्रवाल को जिम्मा दिया गया है। चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। वे भाजपा में आ गए। वे सरगुजा से भाजपा की टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें मना लिया गया। आखिरकार उन्हें लोकसभा में मौका दिया गया है। चिंतामणि महाराज को मानने वाले सरगुजा क्षेत्र में बड़ा वर्ग है। तोखन साहू लोरमी से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। इसी क्षेत्र से धर्मजीत सिंह भी जनता कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, जिन्होंने भाजपा जॉइन कर ली और तखतपुर से जीते। (CG BJP Candidate List)
श्री @mhraj_Chintamni जी को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/wKYx78VSne
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
श्री @santoshpandey44 जी को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/DaOni9szhI
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
लोरमी से अरुण साव ने चुनाव लड़ा, जिसके कारण तोखन साहू को मौका नहीं मिला। उन्हें लोकसभा से चुनाव लड़ाकर पार्टी ने तोहफा दिया है। साल 2013 में लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बन चुके साहू इन दिनों बीजेपी में सक्रिय युवा ओबीसी चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में इन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बना रखा है। इस वजह से इन्हें अब बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सांसद भेजने का मन भाजपा ने बनाया है। मुंगेली जिले में जन्मे तोखन लाल साहू ने एमकॉम तक पढ़ाई की है साल 2013 में पहली बार विधानसभा में विधायक बने 14-15 में महिलाओं और बाल कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे विधानसभा में सक्रिय समिति के सदस्य रहे 2015 में छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव भी रहे। (CG BJP Candidate List)
श्रीमती @RupkumariBJP जी को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/yvIUeeHwQM
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
श्री @Tokhansahu2 जी को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं… pic.twitter.com/qkqI7D4uoo
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 2, 2024
धरमजयगढ़ विधानसभा से लंबे वक्त से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे राधेश्याम को वफादारी का फल मिला है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें धरमजयगढ़ विधानसभा का चुनाव संचालक भी बनाया गया था। इससे पहले राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा के महामंत्री भी रह चुके हैं। रायगढ़ क्षेत्र से किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी BJP पहले ही कर चुकी थी। राठिया समाज से ताल्लुक रखने वाले राधेश्याम पर इस लोकसभा चुनाव में दांव खेला गया है। बता दें कि BJP ने आचार संहिता लगने से पहले ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों को तैयारी में ज्यादा समय मिल पाएगा। (CG BJP Candidate List)