छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, ASP और DSP रैंक के 36 अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, साय सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें 11 एडिशनल SP और 25 DSP शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक उमेश कश्यप को बिलासपुर से जांजगीर-चांपा भेजा गया है। वहीं राजेंद्र जायसवाल अब बिलासपुर ASP बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिसिंग में कसावट लाने DSP स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। सतीश ठाकुर को फिर से रायपुर यातायात DSP की जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग के उप सचिव डीपी कौशल ने आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
देखें आदेश की कॉपी

इधर, उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज और 2 एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। बबिता रानी को सहारनपुर से शाहजहांपुर जिला और सत्र न्यायाधीश भेजा गया है। इसी तरह शाहजहांपुर ब्रह्मदेव शर्मा को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण सक्सेना को रायबरेली से सहारनपुर भेजा है। सुधीर कुमार पंचम को मैनपुरी से बरेली, रंजय कुमार वर्मा को फतेहपुर से अयोध्या ट्रांसफर किया गया है। रामेश्वर को मऊ से कासगंज, विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर से बस्ती, अनमोल पाल को मिर्जापुर से फतेहपुर, सुनील कुमार चतुर्थ को चंदौली से मऊ, पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं से मैनपुरी और मनोज कुमार को सीतापुर से बदायूं भेजा गया है। (Chhattisgarh Police Transfer)
इन जजों का हुआ ट्रांसफर
वहीं संजीव शुक्ला को आजमगढ़ से हरदोई, जयप्रकाश पांडेय को सुल्तानपुर से आजमगढ़, सैय्यद एसएमबी असिम कासगंज से लखीमपुर खीरी, डॉ. अजय कुमार द्वितीय को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, राजकुमार सिंह का हरदोई से रायबरेली ट्रांसफर किया गया है। अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय को चेयरमैन स्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल लखनऊ से मिर्जापुर, रवींद्र सिंह को मुरादाबाद से चंदौली ट्रांसफर किया है। लक्ष्मीकांत शुक्ला को लखीमपुर खीरी से सुल्तानपुर, कुलदीप सक्सेना को बस्ती से सीतापुर, रवींद्र नाथ दुबे को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और रिसेटेलमेंट प्रयागराज से कामर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर और कुनाल वेपा को मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल गौतमबुद्ध नगर से कामर्शियल कोर्ट गौतमबुध नगर भेजा गया है। (Chhattisgarh Police Transfer)



