Chhattisgarh rain alert: छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
Chhattisgarh rain alert: छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में रविवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव समेत कुल 17 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। शनिवार दोपहर बाद से ही कई जिलों में मौसम बदलने लगा और रुक-रुककर बारिश होती रही। राजधानी रायपुर में भी दोपहर से लेकर रात तक तेज और रिमझिम बारिश होती रही, जो रविवार सुबह तक जारी रही।
यह भी पढ़ें… शशि थरूर बोले: देश पहले, दल बाद में – राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार और सेनाओं के साथ
इसी दौरान रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में बिजली गिरने की एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। तीनों युवक छत पर गेम खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज जारी है।(Chhattisgarh rain alert)
राज्य में अब तक औसतन 422.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 719.3 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 229.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 411.2 मिमी, महासमुंद में 385.9 मिमी और बलौदाबाजार में 426.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं, बस्तर संभाग के बीजापुर में 475.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 416.1 मिमी और बस्तर में 459.2 मिमी बारिश हुई।(Chhattisgarh rain alert)
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो सामान्य तिथि 1 जून से आठ दिन पहले है। यदि यह अपने तय समय 15 अक्टूबर तक लौटता है, तो मानसून की अवधि 145 दिन तक रह सकती है। ऐसे में यदि ब्रेक की स्थिति नहीं बनी, तो राज्य में अच्छी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।(Chhattisgarh rain alert)



