Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: देवसुन्द्रा मिडिल स्कूल में हुआ अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, प्रधानपाठक ने कराया भोज

Balodabazar News : बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पलारी विकासखंड के ग्राम देवसुंद्रा स्थित शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण हुआ। यह कार्यक्रम सरपंच केशरी बाई पाणिग्रही के मुख्य आतिथ्य में और उपसरपंच बालमुकुंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में 8 लाख की लागत से बने अतिरिक्त कक्ष भवन का विधिवत पूजा-पाठ और फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नवाचार संस्कृति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: CM विष्णुदेव साय

इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि इस नए कक्ष के निर्माण से छात्रों को काफी लाभ होगा और उनकी शिक्षा में सुधार होगा। उपसरपंच बालमुकुंद यादव ने भी अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है और शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने सभी बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

L K Karayat
स्कूली बच्चों के साथ प्रभारी प्रधानपाठक एल के करायत

विद्यालय के प्रभारी प्रधानपाठक एल. के. करायत ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्राथमिक, मिडिल, और हाई स्कूल के सभी बच्चों के लिए (स्वयं के खर्च से) भोज का आयोजन किया और अपने ही व्यक्तिगत खर्च से बालक मिडिल स्कूल के बच्चों को स्टूडेंट आईडी, टाई, और बेल्ट वितरित किए। प्रधानपाठक ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की सलाह दी।(Chhattisgarh )

प्रधानपाठक ने कराया भोज
प्रधानपाठक ने कराया भोज

अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य रोहित जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पाणिग्रही, पंच अयोध्या प्रसाद पांडे, खिलेश्वर साहू, शशिकांत वर्मा, भूषण देवांगन, महेंद्र यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष शशि वर्मा, उपाध्यक्ष सविता धीवर, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।उक्त जानकारी शिक्षक राजकुमार साहू ने दी। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!