Trending

छत्तीसगढ़ : सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, प्रदेश के 40 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रायपुर : समाज गौरव विकास समिति रायपुर के द्वारा हुआ सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शदाणी दरबार तीर्थ के नवम पीठाधीश संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी एवं विशेष अतिथि भीखम चंद साहू अपर कलेक्टर रायपुर थे।

स्वागत भाषण समाज गौरव विकास समिति के संयोजक व सम्पादक डॉक्टर सुखदेव राम साहू के द्वारा किया गया। उन्होंने समिति के द्वारा किये जा कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में समिति के द्वारा प्रकाशित सामाजिक अभिनंदनावली का मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया हैं। साथ ही अन्य तीन पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि संत युधिष्ठिर लाल ने अपने उद्बोधन में कहा, आयोजक समाज गौरव विकास समिति के द्वारा निरंतर सराहनीय कार्य किया जाता हैं। इसी कड़ी में सम्पादक सुखदेव राम साहू के द्वारा आज सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की कलाओं का सम्मान अपने आप में प्रशंसनीय कार्य हैं। विशेष अतिथि भीखम चंद साहू ने अपने संबोधन में कहा, यह कार्यक्रम कला को सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।

सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सम्मान की कड़ी में इंजीनियर भावसिंह हिरवानी गुरुर, राम आधार साहू गुंडरदेही, घनाराम साहू भखारा, श्रीमती सीमा साहू दुर्ग, श्रीमती रोहणी साहू पलारी, वरिष्ठ पत्रकार आनंद राम साहू महासमुंद, लक्ष्मण प्रसाद साहू रायपुर, श्रीमती अनुसुइया अग्रवाल महासमुंद, श्रीमती श्यामा साहू रुद्री धमतरी, भुनेश्वर साहू फिंगेश्वर, योग टीचर श्रीमती ज्योति साहू, डॉक्टर रमाकांत सोनी, दामिनी साहू, आर्या महोबिया सहित 40 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ।

आभार प्रदर्शन पर अनमोल न्यूज 24 के सम्पादक अशोक कुमार साहू ने किया। गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि संत युधिष्ठिर लाल जी सहित आमंत्रित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया।

मंच का संचालन नारायण लाल साहू के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम शासन प्रशासन के द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button