छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन: नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू 11 अप्रैल को संभालेंगे पदभार, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CHHATTISGARH STATE WAREHOUSING CORPORATION) के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू 11 अप्रैल को शुक्रवार को निगम के मुख्यालय, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में सायं 4 बजे आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में अपने पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़े :- NIT Raipur : एनआईटी रायपुर में ICBEST 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ भव्य शुभारंभ
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: EOW चीफ़ के जिम्मेदारी अब सम्हालेंगे DG रेंक के अधिकारी
इस महत्वपूर्ण आयोजन का संयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक द्वारा किया गया है। (CHHATTISGARH STATE WAREHOUSING CORPORATION)
कार्यभार ग्रहण समारोह के माध्यम से चंदूलाल साहू के नेतृत्व में राज्य की भंडारण एवं कृषि सहायक संरचनाओं के क्षेत्र में नवाचार और सुदृढ़ता की उम्मीद की जा रही है। (CHHATTISGARH STATE WAREHOUSING CORPORATION)




