Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में बड़ा एक्शन, 10 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

Chhattisgarh Teacher Posting Scam: छत्तीसगढ़ में शिक्षक पोस्टिंग घोटाला मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच राज्य सरकार ने एक बार फिर 10 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जिनमें से 3 संयुक्त संचालक भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक के कुमार-तत्कालीन संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर, सीएस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक डीएस ध्रुव- संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक शैल सिन्हा, सहायक संचालक उषा किरण खलखो समेत कई अधिकारी को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- नूंह के बाद पलवल और गुरुग्राम में भी भड़की हिंसा, 8 जिलों में धारा 144 लागू

निलंबन आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है, जिसमें रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के हेमंत उपाध्याय- प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को भी निलंबित किया गया है। दरअसल, शासन के आदेश पर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी जिलों के DEO से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई, जिसके बाद शहर के साथ ही जिला और ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में रिक्त पदों को छिपा दिया गया। इसके बाद दिखावे के लिए काउंसिलिंग किया गया। फिर कुछ ही दिन में छिपाए गए पदों पर संशोधन के नाम पर लेनदेन कर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया। (Chhattisgarh Teacher Posting Scam)

इससे पहले बिलासपुर संभाग में भी शिक्षा विभाग में पोस्टिंग घोटाला सामने आने के बाद जॉइंट डायरेक्टर और सहायक ग्रेड-2 को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद भी इस गंभीर मामले में लीपापोती शुरू हो गई थी। कहा जा रहा है कि इस गड़बड़ी में शिक्षक नेताओं से लेकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बतौर एजेंट शामिल थे, जिनके माध्यम से पूरा लेनदेन का खेल चला है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात ये है कि जिन 700 शिक्षकों की अवैध और गलत तरीके से संशोधित आदेश जारी कर पोस्टिंग की गई। उसे अब तक निरस्त नहीं किया गया है और न ही उस पर कोई बात हो रही है। बता दें कि सरगुजा संभाग में भी ऐसी ही गड़बड़ी हुई थी, जिसकी जांच के बाद सभी संशोधन आदेश निरस्त कर दिया गया था। फिलहाल शिक्षक पोस्टिंग घोटाला को लेकर लगातार एक्शन जारी है। (Chhattisgarh Teacher Posting Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!