Google Analytics —— Meta Pixel

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को मिला A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया एक भी कट

Censor Board On OMG2: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कोई कट नहीं लगाया है, लेकिन इसमें 25 बदलाव करने का सुझाव दिया है। इनमें सबसे बड़ा बदलाव ये है कि फिल्म में अक्षय को शिव नहीं, बल्कि शिव भक्त के किरदार में दिखाया जाए। एक दिन पहले यानी सोमवार को सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को UA सर्टिफिकेट दिया था। इसके साथ ही अब ट्रेलर और फिल्म दोनों के ही रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा- विश्वास के लिए धन्यवाद…।

यह भी पढ़ें:- नूंह के बाद पलवल और गुरुग्राम में भी भड़की हिंसा, 8 जिलों में धारा 144 लागू

सेंसर बोर्ड ने सुझाव दिया है कि अक्षय कुमार के किरदार को भगवान शिव नहीं बल्कि शिव के भक्त या देवदूत के रूप में पेश किया जाए। स्क्रीन पर जो भी वल्गर और न्यूड सीन हैं उन्हें हटा दिया जाए। इसमें नागा साधुओं के विजुअल्स भी शामिल हैं। स्कूल का नाम बदलकर सवोदय किया जाए। शिव जी के लिंग, अश्लीलता, श्री भगवद् गीता, अथर्ववेद, गोपियां और रासलीला समेत कई और शब्दों को डिलीट किया जाए। कई डायलॉग्स में भी बदलाव किए जाएं। जो भी कलाकार भगवान या उनके भक्त का किरदार निभा रहा है, उनको नहाते हुए दिखाने वाले सीन हटाए जाएं। कोर्ट में सेल्फी खींचते जज के सीन में बदलाव किया जाए। (Censor Board On OMG2)

जानकारी के मुताबिक मेकर्स फिल्म में बोर्ड की ओर से सुझाए गए 25 में से 14 बदलाव करने के लिए सहमत हैं। हालांकि अगर मेकर्स बाकी बदलाव नहीं करना चाहते तो इसके लिए भी मेकर्स को बोर्ड को मनाना पड़ेगा। इसी के साथ ये भी तय है कि यह फिल्म 11 अगस्त को सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ के साथ ही रिलीज होगी। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 36 मिनट का होगा। बोर्ड के क्लियरेंस के लिए काफी वक्त से अटकी इस फिल्म का प्रमोशन काफी प्रभावित हुआ है। (Censor Board On OMG2)

बता दें कि फिल्म की कहानी मंदिरों के शहर उज्जैन में रहने वाले भगवान शिव के परम भक्त कांति शरण मुद्गल के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में कांति के सामने भगवान प्रकट होते हैं और उसके जीवन में आने वाली चुनौतियों को हल करने में उसकी मदद करते हैं। सेक्स एजुकेशन जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर बेस्ड इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 2012 में रिलीज परेश रावल और अक्षय कुमार स्टार ‘OMG’ का सीक्वल है। उस फिल्म में अक्षय ने श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने शिवजी का रोल प्ले किया है। (Censor Board On OMG2)

Back to top button
error: Content is protected !!