Trending

Rashifal 25 August 2023: नए वाहन खरीदने का बन रहा योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेन्द्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 25 August 2023, दिन– शुक्रवार। कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548। माह- श्रावण (सावन), शुक्ल पक्ष नवमीं (9)। शुक्रवार का दिन माँ संतोषी माता को को समर्पित है। इस दिन माँ संतोषी की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Rashifal 25 August 2023

1. मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने किसी जूनियर से भला बुरा ना बोले, नहीं तो उनका मन परेशान होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा,जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक होगा। 

2. वृष राशि (Taurus) : आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपको प्रसन्न रहना चाहिए, समय अच्छा चल रहा है। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे सभी से वाहवाही लूटेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- अब चंदामामा दूर नहीं…  

3. मिथुन राशि (Gemini) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेचैनी की वजह से हर एक व्यक्ति के लिए नकारात्मकता बढ़ेगी। आपके द्वारा कही गई बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। इसका आपका नुकसान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

4. कर्क राशि (Cancer) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

5. सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा और आपको किसी बड़े अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप सकारात्मकता से अपनी सोच से आगे बढ़ेंगे और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बहुत समय से अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

6. कन्या राशि (Virgo) : आपके मन के अनुसार, मनचाहा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों का तथा भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

7. तुला राशि (Libra) : इस राशि के जातको को आज नौकरी/व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। व्यक्ति विशेष के प्रति आपका झुकाव रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और घर परिवार में आप कोई काम वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना लें। परिवार के साथ कही घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।   

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

9. धनु राशि (Sagittarius) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है।

10. मकर राशि (Sagittarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

11. कुंभ राशि (Aquarius) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। 

12. मीन राशि (Pisces) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आपको आर्थिक मामलों में आज सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न होगा। (Rashifal 25 August 2023)

Related Articles

Back to top button