Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : जनसम्पर्क विभाग में तीन उप संचालकों को पदोन्नति, संयुक्त संचालक बने

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग ने विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार तीन उप संचालकों को पदोन्नत कर संयुक्त संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कमल कुमार बघेल, वर्तमान में जिला जनसम्पर्क कार्यालय बस्तर में पदस्थ, यथावत पदस्थापना के साथ संयुक्त संचालक पद पर पदोन्नत किए गए हैं। इसी प्रकार छगनलाल लोन्हारे, जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर तथा मुनुदाऊ पटेल, जिला जनसम्पर्क कार्यालय बिलासपुर को भी संयुक्त संचालक पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में लंबित विभिन्न याचिकाओं में पारित आदेशों के अधीन होगी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति के कारण अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी तथा वरिष्ठता संबंधी किसी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

पदोन्नत अधिकारी

  • कमल कुमार बघेल – जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बस्तर (यथावत)
  • छगनलाल लोन्हारे – जनसम्पर्क संचालनालय, रायपुर (यथावत)
  • मुनुदाऊ पटेल – जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बिलासपुर (यथावत)
Back to top button
error: Content is protected !!