Chhattisgarh : दिवाली से पहले विधायकों का यात्रा भत्ता हुआ दोगुना, आदेश जारी…

Chhattisgarh : दिवाली से पहले छत्तीगसढ़ के विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीगसढ़ (Chhattisgarh ) के सांसदों को अब यात्रा भत्त 10 रुपये प्रति किलोमीटर के स्थान पर सीधे 20 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा।
यह भी पढ़े :- CG Aabkari Transfer List: दिवाली से पहले आबकारी अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट हुआ जारी
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।
देखें आदेश..





