Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में भव्य स्वागत किया गया, जिसमें प्रदेश भर से भाजपा पदाधिकारी, कृषक नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं महामहिम, प्रशासनिक तैयारियां शुरू

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पांडे, विधायक धर्मलाल कौशिक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों ने मिलकर केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत सत्कार किया।

कृषि एवं किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने कहा – कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का यह दौरा किसानों के सशक्तिकरण, कृषि के आधुनिकीकरण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री कृषि से जुड़े नवीन कार्यक्रमों, योजनाओं तथा किसानों के हित में प्रस्तावित नीतियों पर और अधिक विस्तार से छत्तीसगढ़ में जानकारी प्रदान करेंगे।

जागरूकता और आशाएँ

आगामी कार्यक्रम में कृषि, किसान और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई योजनाओं, निवेश और सहयोग प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इस दौरे को लेकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों में काफी उत्साह और सकारात्मक अपेक्षाएँ देखने को मिल रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!