छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी का परचम, पांच नगर निगमों में जीत

Chhattisgarh Nikay Chunav Results : छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पांच नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 4 नगर निगमों में जीत दर्ज की, 6 में बढ़त बरकरार

नगर निगम चुनाव के नतीजे

रायगढ़: भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराया।
राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को मात दी।
जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हराया।
अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से पराजित किया।
चिरमिरी: भाजपा के रामनरेश राय ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4,000 वोटों से हराकर नगर निगम पर कब्जा जमाया।

रायपुर में बड़ा उलटफेर

राजधानी रायपुर में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव में 1,500 वोटों से हार गए, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा में जश्न का माहौल

भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जश्न में डूब गए।
रायपुर में भाजपा नेता राजेश मूणत भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। (Chhattisgarh Nikay Chunav Results)

अन्य महत्वपूर्ण नतीजे

कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोटों से हराया।
रायपुर में मीनल चौबे 1,38,418 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं।

रायपुर नगर निगम मतगणना (दोपहर : 2:50 बजे तक की स्थिति)
अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 488491
मीनल चौबे (भाजपा):302722
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):156163
बढ़त: 146559(भाजपा)

अब तक की स्थिति

10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी की बढ़त ने यह संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। (Chhattisgarh Nikay Chunav Results)

Back to top button
error: Content is protected !!