Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarhi song controversy : छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लीलता को लेकर विवाद: कलाकारों और नेताओं ने की FIR दर्ज करने की मांग

Chhattisgarhi song controversy : छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को लेकर चल रहे एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अश्लील बोलों वाले एक छत्तीसगढ़ी गाने को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई गई है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जुड़े कलाकारों, साहित्यकारों और कुछ स्थानीय नेताओं ने थाने पहुंचकर आपत्ति जताई और गीत के रचनाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 23 May 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में गायक किशन द्वारा गाया गया एक छत्तीसगढ़ी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें स्त्री-पुरुषों के निजी अंगों को लेकर अशोभनीय टिप्पणियाँ की गई हैं। इस गाने को अश्लील, भद्दा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खिलाफ बताया जा रहा है। आरोप है कि गाने में प्रयोग किए गए शब्द न सिर्फ समाज में गलत संदेश फैलाते हैं बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। (Chhattisgarhi song controversy)

इस मामले में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अध्यक्ष दिलीप मिरी ने कहा कि उनका संगठन छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करता है। उन्होंने मांग की कि ऐसे गाने बनाने और प्रचारित करने वालों पर IT एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

थाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि मीर अली भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला समाज के निर्माण का माध्यम होते हैं, न कि अश्लीलता फैलाने का। उन्होंने पुलिस से अपील की कि इस तरह के कंटेंट को लेकर संवेदनशीलता बरती जाए और दोषियों पर कठोर कदम उठाए जाएं। (Chhattisgarhi song controversy)

पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। मामला संवेदनशील होने के कारण सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस जारी है। (Chhattisgarhi song controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!