Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर किया नमन

Swami Vivekananda Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने आज ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (Swami Vivekananda Jayanti) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया।

यह भी पढ़े :- दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन? Microsoft ने अब Apple को छोड़ा पीछे

यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। (Swami Vivekananda Jayanti)

Back to top button
error: Content is protected !!