Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों की सौजन्य भेंट

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा—छत्तीसगढ़ को दिलाई नई पहचान

Master Athletes Federation of India: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया (Master Athletes Federation of India) के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 5 से 9 नवम्बर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़े :- ‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प: मुख्यमंत्री साय

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद और बस्तर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। (Master Athletes Federation of India)

Back to top button
error: Content is protected !!