Google Analytics —— Meta Pixel

रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश, मोहल्लेवासियों ने युवक को बांधकर रातभर पीटा

Child Theft in Raigarh: रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है, जहां के टिकरापारा मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक को 10 माह के बच्चे की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब घर में सो रहे परिवार ने किसी अनजान व्यक्ति की आहट सुनी। परिजनों के मुताबिक आरोपी घर के भीतर घुसकर बच्चे को बोरे में भरने की कोशिश कर रहा था। आवाज सुनते ही जब घरवाले जागे और बाहर निकले तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर आसपास के मोहल्लेवालों ने उसे दबोच लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद रातभर उसकी जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़ें:- राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाले 3 विदेशी ठग गिरफ्तार

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान सुरेश मुंडा के रूप में हुई है, जो ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ 6 से 7 लोगों की टीम रायगढ़ आई थी। ये सभी अलग-अलग मोहल्लों में घूमकर बच्चा चोरी के लिए मौके की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन मोहल्लेवालों की सजगता और साहस की सराहना भी हो रही है, जिन्होंने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। (Child Theft in Raigarh)

 

बता दें कि भारत में बच्चा चोरी या बच्चों का अपहरण एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए भारतीय दंड संहिता में कठोर सजा का प्रावधान है। बच्चे की उम्र, अपराध की परिस्थिति और मंशा के आधार पर सजा अलग-अलग हो सकती है। इसमें 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। अगर किसी गैंग या संगठित गिरोह ने अपराध किया है तो सजा और भी कठोर हो सकती है। (Child Theft in Raigarh)

प्रमुख धाराएं और उनकी सजा

  • IPC धारा 363 के तहत नाबालिग को अपहरण करने पर 7 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकती है।
  • IPC धारा 361 के तहत वैध संरक्षक से बच्चे को चुराने पर 363 के तहत सजा मिल सकती है।
  • IPC धारा 366A में नाबालिग लड़की को अवैध उद्देश्य से ले जाने पर 10 साल तक की सजा और जुर्माना का प्रवाधान है।
  • IPC धारा 369 के तहत बच्चे को चोरी कर संपत्ति पाने के इरादे से ले जाने पर 7 साल तक की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • IPC धारा 370 के तहत बच्चे की तस्करी पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है। (Child Theft in Raigarh)
Back to top button
error: Content is protected !!