Chintan Shivir 2.0 Raipur : मुख्यमंत्री ने IIM परिसर में सुशासन वाटिका का किया शुभारंभ, मंत्रिमंडल के सदस्यों संग किया मौलश्री वृक्ष का पौधरोपण

Chintan Shivir 2.0 Raipur : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मिलकर मौलश्री वृक्ष का पौधरोपण किया।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 9 June 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और IIM रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी भी उपस्थित थे। (Chintan Shivir 2.0 Raipur)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन वाटिका भविष्य की नीतियों के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में कार्य करेगी। यह पहल हरित विकास और सतत् सुशासन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। (Chintan Shivir 2.0 Raipur)
मौलश्री वृक्ष की विशेषताएं:
मौलश्री एक सदाबहार और सुगंधित वृक्ष है, जिसे भारत सहित दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पारंपरिक रूप से पूजा स्थलों और आंगनों में लगाया जाता है। इसकी ऊंचाई 10 से 15 मीटर तक होती है। इसके छोटे, सफेद या हल्के पीले फूल रात में तीव्र सुगंध फैलाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह वृक्ष त्वचा, दांत और श्वसन से जुड़ी बीमारियों में उपयोगी माना जाता है। इस आयोजन के माध्यम से IIM रायपुर परिसर में पर्यावरणीय चेतना और शासन में हरित दृष्टिकोण को भी बल मिला है। (Chintan Shivir 2.0 Raipur)
यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच, आईआईएम रायपुर में मंत्रियों ने सीखा सुशासन



