सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव: पीएम मोदी
‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री, खेती से लेकर इनोवेशन तक परमाणु ऊर्जा का बड़ा योगदान
PM Modi Mann Ki Baat EP 133 : पीएम मोदी ने आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 133वें एपिसोड (PM Modi Mann Ki Baat EP 133) में देश के ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’ की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को राष्ट्र की प्रगति से जोड़कर देखा है और इसी सोच के साथ वैज्ञानिक इस क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भड़की आग, भट्टी बना कोच-मची अफरा-तफरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने देश के औद्योगिक विकास, ऊर्जा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इसका लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी और आधुनिक इनोवेटर्स को भी इससे मदद मिली है।
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में हालिया उपलब्धि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि Kalpakkam Nuclear Complex में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है। उन्होंने इसे भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। क्रिटिकलिटी वह अवस्था होती है, जब रिएक्टर पहली बार स्व-पोषी नाभिकीय शृंखला अभिक्रिया में सफल होता है और ऑपरेशन के चरण में प्रवेश करता है।
प्रधानमंत्री ने ब्रीडर रिएक्टर की विशेषता बताते हुए कहा कि यह ऐसी तकनीक है, जो ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ भविष्य के लिए नया ईंधन भी तैयार करती है। उन्होंने मार्च 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें वह क्षण याद है, जब वे कलपक्कम में रिएक्टर की कोर लोडिंग के साक्षी बने थे।
अंत में पीएम मोदी ने देश के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को उनके योगदान के लिए बधाई दी। (PM Modi Mann Ki Baat EP 133)



