लभांडी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, न्योता भोज का भी किया गया आयोजन, विधायक मोतीलाल साहू रहे मौजूद
"शिक्षा के लिए सभी प्रकार की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है सरकार, बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल"- विधायक साहू

रायपुरl दिनांक 25-6-2026 को शासकीय हाई स्कूल लभांडी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद रेणु जयंत साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि रामलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि हेमलाल भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमव्रत निषाद, शाला प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य आत्मादास माहेश्वरी, लक्ष्मण निषाद मंच पर उपस्थित थे l

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का शिक्षाकों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया तथा बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिवादन किया गयाl
सर्वप्रथम शालेय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संकुल प्रभारी प्राचार्य समीना खान मैडम ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियो का उल्लेख करते हुए माननीय विधायक मोतीलाल साहू जी का रायपुर शहर के एकमात्र नवनिर्मित ग्रेनाइट युक्त शेड प्रदान करने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl

तत्पश्चात कक्षा पहली एवं छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया, साथ ही कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया, प्राथमिक विद्यालय मे कक्षा पहली से श्रेया निषाद, कक्षा दूसरी से निवेदिता भारद्वाज, कक्षा तीसरी से दामिनी पटेल, कक्षा चौथी से रोमा तारक, कक्षा पांचवी से कल्पना बंजारे ने प्रथम स्थान अर्जित कियाl वही कक्षा पहली से नभ्या टंडन, कक्षा दूसरी से आंचल मुखिया, कक्षा तीसरी से सोनू मुखिया, कक्षा चौथी से मोनिका सुल्तान और कक्षा पांचवी से जिज्ञासा भारती को वर्ष भर में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गयाl तत्पश्चात बच्चों ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में तैयार होकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियेl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू जी ने बच्चों को प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वह भारत के भविष्य है उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सीखना भी आवश्यक है, शिक्षा सभ्य समाज का आधार है, उन्होंने स्कूल में की जाने वाली गतिविधियों की सराहना करते हुए पालकों से आव्हान किया कि शिक्षा सिर्फ शिक्षकों की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्की पालकों को भी इस पर विशेष ध्यान देना होगा, सिर्फ सरकारी स्कूल में भेज देने से ही काम नहीं चलेगाl बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ-साथ निशुल्क गणवेश एवं निशुल्क भोजन भी प्राप्त हो रहा है, अतः पालकों को बच्चो को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना चाहिएl

सभा को आए हुए अन्य अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गयाl तत्पश्चात समस्त अतिथियों सहित बच्चों को न्योता भोज कराया गयाl आभार प्रदर्शन संकुल समाज नीरज गुप्ता द्वारा किया गया l
इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रघुवीर निषाद, पूर्व माध्यमिक से बी कुजुर सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, साला प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहेl



