ट्रांसजेडर्स ने जीता दर्शकों का दिल, छत्तीसगढ़ी, हिंदी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार

Dance of Transgenders: सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर्स) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिंदी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत बीते साल संस्कृति संचालक विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में की गई थी।

यह भी पढ़ें:- विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज, लंदन में ‘हाय.. डारा लोर गेहे रे’ की धुन पर नृत्य

छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज की प्रतिभा को सांझ के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिल रही है। सांझ एक शाम कायर्क्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायगढ़ तृतीय लिंग समूह की मधु बाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने की। तृतीय समुदाय के कलाकारों को मौका देने के लिए आयोजित सांझ एक शाम कार्यक्रम के लिए तृतीय लिंग समूह की ओर से विद्या राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तृतीय लिंग समूह के कलाकारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। (Dance of Transgenders)

जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली वंदना और नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया और होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रायपुर के श्री युवराज बाघ एवं साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। (Dance of Transgenders)

दुर्ग के कांता एली महानंद ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर के जीवन पर आधारित आकर्षक और संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी A.I.G. संजय सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक आलोक देव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक नदीम काजी, उप संचालक संस्कृति और राजभाषा उमेश मिश्रा, आदिवासी कला परिषद के अध्यक्ष नवल शुक्ला, तृतीय लिंग समूह से विद्या राजपूत, वरिष्ठ फोटो ग्राफर दीपेन्द्र दीवान समेत नागरिक उपस्थित थे। (Dance of Transgenders)

Related Articles

Back to top button